फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   श्रुति को ढूंढने में पुलिस, जिला प्रशासन और सरकार नाकाम

श्रुति को ढूंढने में पुलिस, जिला प्रशासन और सरकार नाकाम

Sat, 21 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
श्रुति को ढूंढने में पुलिस, जिला प्रशासन और सरकार नाकाम
श्रुति को ढूंढने में पुलिस, प्रशासन और सरकार नाकाम
विज्ञापन

लोकहित विकास मंच ने बैठक में कई मुद्दों पर घेरी सरकार
संगड़ाह (सिरमौर)। लोकहित विकास मंच की बैठक अध्यक्ष रणजीत चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा से बागी हुए पूर्व विधायक हृदयराम और पूर्व विधायक रूप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। हृदयराम और रूप सिंह ने रेणुका विधानसभा में खोले गए सरकारी संस्थानों में रिक्त पदों को न भरे जाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि चूड़धार क्षेत्र से करीब तीन सप्ताह पूर्व गायब हुई नन्ही श्रुति को ढूंढ पाने में पुलिस महकमे के साथ-साथ जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार भी नाकाम रही है। कहा कि सरकारेें अपने कार्यकाल में शिक्षण संस्थान रेवड़ियों की तरह खोल देती है, लेकिन जब उसमें स्टाफ भरने की बारी आती है तो अन्य स्कूलों से संस्थानों को प्रतिनियुक्ति पर चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लोगों की मूलभूत सुविधाओं में आती है लेकिन यहां पर शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी के चलते क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में भी चिकित्सकों के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ के अधिकतर पद रिक्त पड़े हैं, जिसका उदाहरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि रेणुका क्षेत्र के नेता बेवजह तबादलों में मशगूल हैं। इसके अलावा विकास मंच ने रेणुका बांध परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के शीघ्र पुनर्स्थापन, गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा दिलाने के अलावा लोगों को शुद्ध जल की व्यवस्था, क्षेत्र में आए दिन बिजली कटों से निजात दिलाने आदि मुद्दों पर भी चर्चा की। इस मौके पर मंच के महामंत्री तेजबीर ठाकुर, रामगोपाल चौहान, कुशल सिंह चौहान, यशपाल, रणवीर, हीरा सिंह रामस्वरूप, हरिचंद, मोहन सिंह ठाकुर, कल्याण सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed