{"_id":"5aafd0e24f1c1bb9758b623a","slug":"61521471714-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन भेज दिए छह डॉक्टर, पांवटा में मरीज बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन भेज दिए छह डॉक्टर, पांवटा में मरीज बेहाल
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में सोमवार को मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे। दरअसल, सोमवार को अस्पताल के छह चिकित्सकों की एक साथ नाहन मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी लगाई गई। इस वजह से अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन शाम तक लगी रही। चिकित्सक कम होने की वजह से कई मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए केंद्र से एक टीम आ रही है। इस वजह से कॉलेज में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की गई है लेकिन अस्पताल खाली कर दिए गए। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि पांवटा अस्पताल में पहले ही स्टाफ का टोटा चल रहा है। सोमवार होने के कारण आज मरीजों की भीड़ भी अधिक रही। जिला सिरमौर का पांवटा सिविल अस्पताल तीन विस क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। हर रोज यहां 500 से 700 ओपीडी रहती है। सोमवार को भी ओपीडी 600 का आंकड़ा पार कर रही है।
विज्ञापन
इलाज को आए कपिल तोमर, अर्जुन, दिनेश कुमार, भरत सिंह, रेखा, बबीता, बबली, रेणु, अर्चना, सुदेश, प्रिया शर्मा ने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों के कई कैबिनों में ताला लगा हुआ था। इस वजह से उन्हें दिक्कतें र्हुइं। अस्पताल में ओपीडी से बरामदे तक मरीजों की लाइन लगी रही। इस वजह से कई लोग तो निजी क्लीनिकों में उपचार के लिए जाने को विवश हुए।
उधर, पांवटा अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि आधा दर्जन डॉक्टरों की नाहन ड्यूटी लगाई गई है। इससे कुछ दिक्कतें जरूर हुई, लेकिन फिर भी सभी मरीजों की जांच की गई।
बाक्स...---
अस्पताल में 4 डॉक्टरों समेत 18 पद हैं रिक्त
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा में कुल 86 स्वीकृत पद हैं जिसमें 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत कुल 18 पद रिक्त हैं। रिक्त पदों से चिकित्सकों पर भी अतिभार पड़ रहा है। अस्पताल में रिक्त पदों में सर्जन, एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजिस्ट सहित चिकित्सकों के 4 पद, चीफ फार्मासिस्ट का 1, स्टाफ नर्स के 3 पद खाली चल रहे हैं।