{"_id":"5aabd2134f1c1bae758b5ada","slug":"61521209875-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के समीपवर्ती मोगीनंद में उत्तर प्रदेश के एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। प्रवासी युवक मोगीनंद में एक ठेकेदार के माध्यम से कारखाने में कार्य कर रहा था। वीरवार रात को उसने कमरे में फंदा लगा लिया। शुक्रवार सुबह उसे पंखे से झूलता हुआ देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से पुलिस ने किसी भी तरह का सूसाइड नोट बरामद नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय आशीष पाल पुत्र जगदीश चंद निवासी चंदुपुरा तहसील हामला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश पिछले कुछ अरसे से मोगीनंद में रह रहा था। वह ठेकेदार के माध्यम से इलाके के विभिन्न कारखानों में कार्य कर रहा था। वीरवार रात को वह कारखाने से कार्य करने के बाद वापस अपने कमरे में लौटा। जबकि उसका साथी नाइट ड्यूटी के लिए कारखाने को गया। सुबह ड्यूटी पूरी करने के बाद उसका दोस्त जब वापस कमरे में पहुंचा तो कई आवाजें लगाने के बाद भी किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला।
इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह से कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे के भीतर युवक ने पंखा लगाने के लिए बनाई गई कुंडी में गमछा डालकर फंदा लगा लिया था। पुलिस ने बाकायदा मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है। मौके से किसी तरह का सूसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
डीएसपी बवीता राणा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है।
------------