{"_id":"597f79e74f1c1bd41b8b461c","slug":"61501526503-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाअंब में युकां ने फूंका विधायक डॉ. बिंदल का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाअंब में युकां ने फूंका विधायक डॉ. बिंदल का पुतला
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल द्वारा भाजपा की रैली के दौरान कहे गए शब्दों के विरोध में कांग्रेस उग्र है। मंगलवार को कोलर और कालाअंब में भी विधायक के पुतले फूंके गए। युकां प्रभारी सुभाष चौधरी अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान दर्जनों युकां कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक इकबाल मोहम्मद भी उपस्थित थे।
युकां ने दो टूक शब्दों में विधायक बिंदल से उनकी अभद्र भाषा के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की बात कही। ऐसा न होने की सूरत में गांव-गांव जाकर पुतला फूंकने की धमकी भी दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुभाष चौधरी ने कहा कि विधायक ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पुलिस अधिकारियों के लिए डीसी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान बेहद घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया। संविधान पद पर बैठे व्यक्ति से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
सिरमौर की संस्कृति को विधायक बिंदल ने शर्मसार किया है। प्रदर्शन के दौरान नवीन चौधरी, अनिल, निखिल, जॉनी, बलवंत, आशिक, मनीष सहित करीब 70 कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
--कालाअंब में युकां ने फूंका विधायक डॉ. बिंदल का पुतला
बदजुबानी के लिए माफी मांगें विधायक बिंदल : चौधरी