फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   60 lakh rupees will spent on badripur-jamniwala road maintains

Sirmour News: 60 लाख बजट से सुधरेगी बद्रीपुर-जामनीवाला और रामपुरघाट मार्ग की दशा

Mon, 30 Oct 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
60 lakh rupees will spent on badripur-jamniwala road maintains
बरसात में टूटी पांवटा साहिब के बद्रीपुर-जामनीवाला मार्ग की मरम्मत शुरु - संवाद
60 लाख बजट से चमकेगी बद्रीपुर-जामनीवाला-रामपुरघाट सड़क
विज्ञापन

बरसात में टूटी पांवटा की दोनों संपर्क सड़कों का मरम्मत कार्य हुआ शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बरसात में इस बार पांवटा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की क्षति हुई है। गहरे गड्ढों में तबदील सड़कों की दशा सुधारने के लिए अब विभागों ने कार्य शुरू कर दिया है।
पांवटा साहिब के बद्रीपुर- जामनीवाला मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र रामपुरघाट मार्ग मरम्मत कार्य भी विभाग जल्द शुरू करेगा। इन दोनों संपर्क सड़कों की हालत सुधारने के लिए 60 लाख रुपये का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

पांवटा निवासी भरत ठाकुर, पंकज भटनागर, रजनीश गुप्ता, कंवर ठाकुर, मनिंद्र सिंह मन्नी, रीतू शर्मा व धनवीर ठाकुर ने कहा कि पांवटा में बरसात सड़कों को भी भारी क्षति पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहरी क्षेत्र के आसपास पंचायतों को जोड़ने वाली बद्रीपुर-जामनीवाला और पांवटा से औद्योगिक क्षेत्र रामपुरघाट मार्ग भी शामिल हैं। इस मार्ग से दर्जनों गांवों जुड़े हैं। यही नहीं सड़कें टूटने से शहरी क्षेत्र को पहुंचने वाले वाहनों और लोगों को भी दिक्कतें आ रही हैं।
विभाग ने बद्रीपुर चौक से आगे गुरुद्वारा, गुज्जर कॉलोनी, जामनीवाला में द स्कॉलर्स होम स्कूल की तरफ जाने वाले मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है।
आसपास के लोगों का गांव से शहरी क्षेत्र की तरफ आवागमन बढ़ जाता है। ऐसे में इन संपर्क मार्गों की दशा सुधारी जाने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने कहा कि रामपुरघाट औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दशा को भी शीघ्र सुधारा जाए।

लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दलीप तोमर ने कहा कि बद्रीपुर चौक से आगे गुरुद्वारा साहिब-जामनीवाला मार्ग का मरम्मत कार्य प्रगति पर है।
इसके बाद रामपुरघाट मार्ग की दशा भी सुधारी जाएगी। इन मार्गों को दशा सुधारने पर करीब 60 लाख बजट खर्च किया जाएगा। संवाद

बरसात में टूटी पांवटा साहिब के बद्रीपुर-जामनीवाला मार्ग की मरम्मत शुरु - संवाद

बरसात में टूटी पांवटा साहिब के बद्रीपुर-जामनीवाला मार्ग की मरम्मत शुरु - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed