फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पच्छाद ब्लाक कांग्रेस में रूठों को मनाने की कवायद तेज

पच्छाद ब्लाक कांग्रेस में रूठों को मनाने की कवायद तेज

Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
पच्छाद ब्लाक कांग्रेस में रूठों को मनाने की कवायद तेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी से रूठे पुराने नेता और कार्यकर्ताओं को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस ब्लॉक की ओर से एक के बाद एक बैठकें आयोजित की जा रही हैं। हर बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर शिरकत कर रहे हैं। 21 जनवरी को पच्छाद कांग्रेस ने सराहां में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, महिला सेल, युवा सेल, ओबीसी सेल, अनुसूचित जाति सेल समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की बैठक सराहां में आयोजित होगी। बैठक का उद्देश्य रूठे कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को मनाने के साथ नए लोगों को पार्टी में जोड़ना है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर का नाम लोकसभा संसदीय क्षेत्र शिमला के लिए भी चर्चा में है। गंगूराम की लगातार बैठकों में सक्रियता और प्रदेश संगठन में जोड़-तोड़ की राजनीति इसका हिस्सा माने जा रहे हैं। बैठक में भी सभी सेल के साथ-साथ उन सभी कार्यकर्ताओं को बुलाया जा रहा है जो पार्टी की विचारधारा से पुराने समय से जुड़े हैं। इस संबंध में जब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर से बात की तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पार्टी विचारधारा से जुड़े लोगों का सम्मान करती आई है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई आपसी मतभेद हों तो उन्हें खत्म करने के उद्देश्य से भी यह बैठक रखी गई है। उनसे जब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिले या ना मिले, लेकिन पार्टी को मजबूत करने के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो पार्टी उन्हें आदेश करेगी, उससे वह सहमत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed