फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   फाइलों में ही तैयार कर दिए पक्के रास्ते और सिंचाई टैंक

फाइलों में ही तैयार कर दिए पक्के रास्ते और सिंचाई टैंक

Mon, 24 Dec 2018 11:03 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
फाइलों में ही तैयार कर दिए पक्के रास्ते और सिंचाई टैंक
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा के कफोटा क्षेत्र में पड़ने वाली बोकाला पाब पंचायत में लाखों रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फाइलों में ही कई ऐसे सिंचाई टैंक, पक्के रास्ते और सामुदायिक भवन निर्मित कर दिए गए जो मौके पर बने ही नहीं हैं।
विज्ञापन

अपने आरोपों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पंचायतीराज विभाग के मंत्री एवं निदेशक, उपायुक्त सिरमौर, एसडीएम पांवटा, बीडीओ पांवटा से शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कंठी राम शर्मा, आत्मा राम शर्मा, गुमान सिंह शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, चतर सिंह शर्मा, दीपा राम, जगत सिंह ने अधिकारियों को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया है कि बोकाला पाब पंचायत में लाखों रुपये की धांधली की गई है। उन्होंने बताया कि 2011 में जोगी राम को नए मकान के लिए पैसा दिया गया है, जबकि जहां के कागज दिए हैं वहां मकान बना ही नहीं है। सामुदायिक हॉल पाब में दर्शाया गया है जबकि जिस जमीन का ततिमा दिया है, वहां कोई सामुदायिक भवन ही नहीं बना है। पछमी खेताल में जोहड बनाई गई है जो वन विभाग की भूमि है, वहां इसे बनाया नहीं जा सकता है। इसके अलावा संपर्क सड़क बोकाला से डाबरा, पक्का रास्ता शुपा राम के घर से परशुराम मंदिर तक और पक्का रास्ता बोकाला पाब सड़क से बोकाला तक कागजों में दर्शाया गया है। जबकि मौके पर रास्ता बना ही नहीं है। यही नहीं कागजों में खेल मैदान पाब में दिखाया गया है जबकि वह राष्ट्रीय राजमार्ग की डंपिंग साइट है, वहां कोई खेल मैदान नहीं बना है। ग्रामीणों ने बताया कि चापटा बास में बावड़ी दिखाई गई है, जो कि मौके पर है ही नहीं। कई पेयजल स्टोर टैंक सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं। जबकि बिना अनुमति के ऐसा हो नहीं सकता है। उन्होंने बताया कि भटाना से गाणा बास तक पेयजल लाइन बिछाई गई है, जिसमें लोहे की पाइप की जगह प्लास्टिक की पाइप से खाना पूर्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ही परशुराम मंदिर के पास निचला बोकाला में बाबड़ी को बनाया गया है। जबकि घटिया निर्माण सामग्री होने के कारण उसकी छत जुलाई में गिर गई। ग्रामीणों ने बताया कि बोकाला पाब सड़क पर बोकाला पुलिया में साधारण पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। जबकि यहां अच्छी क्वालिटी का कटा पत्थर इस्तेमाल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायत में कई अन्य कार्यों में भी धांधली व पैसे के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने सरकार व जिला प्रशासन से उक्त मामलों की उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
उधर, खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले में छानबीन कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed