फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   समाज को खोखला कर रहा नशा: वर्मा

समाज को खोखला कर रहा नशा: वर्मा

Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
समाज को खोखला कर रहा नशा: वर्मा
समाज को खोखला कर रहा नशा : एसडीएम
विज्ञापन

सतौन में संवाद कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)। ग्राम पंचायत सतौन में सोमवार को उपमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांवटा साहिब के एसडीएम एलआर वर्मा ने लोगों को नशे को लेकर जागरूक किया। साथ ही लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है। इसकी चपेट में युवा पीढ़ी ज्यादा आ रही है। इसको खत्म करने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण सड़क हादसे और अपराध में बढ़ोतरी हो रही है। नशे की चपेट में सबसे ज्यादा स्कूल और कॉलेज के बच्चे आ रहे हैं। इसलिए अपने गांव से नशे को खत्म करने की मुहिम शुरू की जाए और पुलिस प्रशासन का सहयोग किया जाए। एलआर वर्मा ने कहा कि अगर किसी को नशे के बेचने के बारे में सूचना मिले तो इसकी शिकायत मुझसे या फिर पुलिस से करें। इस दौरान फ्रेंड्स क्लब ने सतौन में पुलिस चौकी खोलने के लिए एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नशा मुक्ति केंद्र को चलाने वाले पांवटा साहिब के अंशुल शर्मा ने बताया कि नशे की चपेट में कैसे युवा पीढ़ी आ रही है। साथ ही नशे से बचने के उपायों के बारे में बताया। नशे के चंगुल में फंसे दो युवकों ने अपने जीवन के बारे में लोगों बताया कि नशे के कारण हम समाज से कैसे कटे हुए थे। लेकिन, समय रहते अब नशा छोड़ दिया है। इस दौरान एसडीएम जनता की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्रम में पचास से अधिक प्रमाण पत्र बनाए गए। इस अवसर पर पांवटा साहिब के बीडीओ गुरजीत सिंह चीमा, पंचायत प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, बीडीसी सदस्य खत्री राम, सीमा ठाकुर, रमेश ठाकुर, कमलेश शर्मा, शीला चौहान, प्रेम चौहान, राधा चौधरी, रण सिंह चौहान, सतीश चौहान, पूर्ण चौहान, सुरेंद्र सिंह, विजय गुप्ता, विशाल चौहान, नरेश तोमर, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed