फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दूषित पानी पीने को विवश अंबोटा-मिनस के ग्रामीण

दूषित पानी पीने को विवश अंबोटा-मिनस के ग्रामीण

Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी पीने को विवश अंबोटा-मिनस के ग्रामीण
शिलाई (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के लादी क्षेत्र के अंबोटा व मिनस निवासी दूषित पानी पीने को विवश हैं। प्रदेश सरकार जनता को बेहतर पेयजल सुविधा देने का दावा करती है लेकिन, यहां की जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। ग्राम पंचायत शंखौली के मिनस और अंबोटा के दजर्नों परिवार मिनस खड्ड से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

अंबोटा व मिनस निवासी विनोद कुमार, सुनील कुमार, जंगलीराम, जीतराम शर्मा, जगतराम, कपिल शर्मा, कृपाराम, कल्याण सिंह, महेंद्र सिंह शर्मा, नागचंद, बिजाराम व दिनेश सहित दो दर्जन से ज्यादा परिवारों के लोगों का कहना है कि आजादी के 73 वर्ष बाद भी उन्हें पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वे लोग मिनस खड्ड का दूषित पानी पीकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं, जिससे हमेशा जल जनित रोगों के फैलने का डर रहता है। बरसात के चलते वर्तमान में मिट्टी युक्त पानी आ रहा है। इसके सेवन से जल जनित रोगों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग से वह कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा। विभाग ने संयारली खड्ड से अंबोटा मिनस के लिए प्रवाह पेयजल लाइन के टेंडर लगा दिए हैं। पाइप भी भेज दिए हैं लेकिन 6-7 माह बीत जाने के बावजूद लाइन का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने विभाग और सरकार से मांग की है कि उनकी इस पेयजल लाइन का जल्द निर्माण करवा कर उन्हें खड्ड के दूषित पानी से मुक्ति दिलाई जाए। उधर, इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई मंडल नौहराधार अरशद रहमान ने बताया कि जल्द पेयजल लाइन का कार्य आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed