{"_id":"5b6c6e004f1c1bac7d8b7393","slug":"51533832704-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में किसानों का हल्लाबोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में किसानों का हल्लाबोल
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन में मांगों को लेकर किसानों ने बोला हल्ला
किसानसभा के बैनर तले लिया जोरदार प्रदर्शन
उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। विभिन्न मांगों को लेकर किसान वीरवार को सड़क पर उतर आए। किसानसभा की सिरमौर इकाई के बैनर तले दर्जनों किसानों ने जिला मुख्यालय नाहन में जमकर हल्ला बोला। रैली निकालते हुए किसान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया।
वीरवार सुबह किसान सभा के बैनर तले दर्जनों किसान नाहन बस अड्डे पर एकत्रित हुए। यहां से उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर एक विशाल रैली निकाली। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। किसान सभा ने मांग की है कि गरीब और मध्य वर्गीय किसानों को सभी प्रकार के कर्जों से मुक्त किया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप फसलों की लागत मूल्यों का डेढ़ गुणा भाव देने, लागत मूल्य को घटाने, जमीन जोतने वाले किसानों को भूमि तत्काल प्रभाव से देने, वनाधिकार कानून लागू करने, सभी तरह के गरीब और मझौले किसानों को पांच हजार रुपये पेंशन देने की भी सभा ने प्रधानमंत्री को लिखे ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई है। सभा ने सेब और फलदार पौधों का कटान बंद करने, मकानों को तोड़ने और बिजली-पानी के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया को भी रोकने का आग्रह किया है। इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, बलदेव सिंह, लाल सिंह, आशीष कुमार, संतोष कपूर, अमिता चौहान, अमित कुमार, सचिन ठाकुर, पुरुषोत्तम, जगदीश चौहान, हीरा सिंह सहित भारी संख्या में सभा के सदस्य मौजूद रहे।