फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जातीय भेदभाव और मारपीट करने वाले हो गिरफ्तार

जातीय भेदभाव और मारपीट करने वाले हो गिरफ्तार

Wed, 18 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
जातीय भेदभाव और मारपीट करने वाले हो गिरफ्तार
मारपीट करने वाले किए जाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबेडकर संघ ने कार्रवाई न होने पर जताया रोष
जिला प्रशासन को दी प्रदर्शन करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। अखिल भारतीय हरिजन लीग एवं अंबेडकर संघ की पच्छाद इकाई ने शिलाई के नैनीधार क्षेत्र में जाति विशेष के लोगों के साथ हुए कथित जातीय भेदभाव और मारपीट के दोषियों को अभिलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। इकाई का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो प्रशासन के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ की पच्छाद इकाई की बैठक सराहां में आयोजित हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष गीता सिंह ने की। बैठक में पिछले दिनों शिलाई क्षेत्र के नैनीधार में एक शादी समारोह में हुई मारपीट पर चिंता प्रकट की गई। अध्यक्ष गीता सिंह और अंबेडकर संघ के सचिव ललित ने नैनीधार में जाति विशेष के लोगों पर जातीय भेदभाव के चलते मारपीट करने वाले लोगों को अभी तक गिरफतार नहीं किया गया है। इससे पता चलता है कि प्रशासन ऐसे मामलों को लेकर कितना गंभीर है। बैठक में उपस्थित गीता सिंह, ललित, नरेश कुमार, अनुराग, कर्मचंद, प्रवीण कुमार ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा जिला प्रशासन के समक्ष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed