फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   टेलीफोन बिल जमा करना है तो गुन्नुघाट आओ

टेलीफोन बिल जमा करना है तो गुन्नुघाट आओ

Thu, 23 Nov 2017 11:01 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
टेलीफोन बिल जमा करना है तो गुन्नुघाट आओ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। भारत संचार निगम लिमिटेड ने नाहन के हजारों बीएसएनएल उपभोक्ताओं को अपने टेलीफोन बिल का भुगतान गुन्नुघाट क्षेत्र में खोले गए ग्राहक सेवा केंद्र में जमा करवाने की अपील की है।

निगम के नाहन क्षेत्र के एसडीओ खजान सिंह व जेटीओ प्रिया कश्यप ने बताया कि शहर के हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए गुन्नुघाट क्षेत्र स्थित टेलीफोन कॉलोनी में अग्रवाल मोटर्स के समीप खुले इस केंद्र में उपभोक्ताओं को सभी प्रकार के टेलीफोन बिल जमा करवाने की सुविधा दी गई है। उपभोक्ता इस केंद्र में अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से भी लिंक कर सकते हैं। उपभोक्ता यहां से नए सिम कार्ड व लैंडलाइन कनेक्शन भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि लोगों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखकर ही गुन्नुघाट क्षेत्र में ग्राहक सेवा केंद्र का निर्माण किया गया है। उन्हें उसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। गौरतलब हो कि कुछ वर्ष पूर्व जबसे दूर संचार निगम का कार्यालय शहर से बाहर बनाया गया है। जबकि बीएसएनएल के 7 हजार उपभोक्ताओं को टेलीफोन बिलों के भुगतान में परेशानी हो रही थी लेकिन गुन्नुघाट में ग्राहक सेवा केंद्र खोल दिए जाने से अब उन्हें राहत प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed