{"_id":"5a0d917e4f1c1b6e468b45dc","slug":"51510838654-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पांचों सीटों पर जीतने का जताया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पांचों सीटों पर जीतने का जताया दावा
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक नाहन भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराम ने की। बैठक में नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, रेणुकाजी से भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौहान, शिलाई के बलदेव तोमर, पच्छाद के सुरेश कश्यप सहित सभी पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने जनपद सिरमौर की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिला सिरमौर की पांचों सीटें भाजपा की झोली में जाएगी और तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि समीक्षा की भी ऐसी ही रिपोर्ट सामने आई है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की फीडबैक भी प्रस्तुत की।
विज्ञापन