फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   वोट जिस मर्जी के दो, करना तो आपणा काम ही पोड़ला

वोट जिस मर्जी के दो, करना तो आपणा काम ही पोड़ला

Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
वोट जिस मर्जी के दो, करना तो आपणा काम ही पोड़ला
हिमाचल प्रदेश चुनाव - फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
चालो रे वोट डालने नी जाना। अरे जाना तो है पर सोचणी लागरा के मतदान कोसी के करना। इस बीच तीसरा युवा बोलता है कि जेसिक मर्जी करले पर ई बात ध्यान राखणा कि जो अच्छा बांदा हो तैसिक ही वोट डालना। इस बार लहर जिस पार्टी की भी हो, चलणा बोढ़िया प्रत्याशी री तरफ।


नाहन शहर के कोआपरेटिव बैंक की सीढ़ियों पर शाम ठीक 4:18 मिनट पर प्रदेश में सरकार बनाने की बात युवाओं की जुबां पर थी। कोई प्रदेश की राजनीति से युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहा था तो कोई अपने क्षेत्र के प्रत्याशी को लेकर कसीदे पढ़ने में लगा था। एक ही स्थान पर युवाओं की तीन अलग-अलग टोलियों में मतदान को लेकर चर्चा छिड़ रही थी।
विज्ञापन


सिरमौर की राजनीति के साथ-साथ अपनी-अपनी विधानसभा में प्रत्याशियों के जीतने का युवा सटीक गणित बिठाने की जुगत में लगे थे।
नाहन विधानसभा के साथ, पांवटा, पच्छाद, रेणुका व शिलाई के प्रत्याशियों को लेकर युवा अपने-अपने ढंग से हिसाब किताब लगा रहे थे। एक युवा बोलता कि वोट जिस मर्जी उम्मीदवारों के दे दो पर करना तो आपणा काम ही पोड़ला। कोसी रे जीतनी दी बाद कुछ नी देना। नौकरी तो कुई लगाणी आला है नी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरा युवा बोला, सरकार आनी दे कुई न कुई काम धंधा तो सैट कोर ही लेंगे। तीसरे युवा की जुबां से निकला कि इस बार अपनी विधानसभा में तो तेसी उम्मीदवारो रा दबदबा ओसो। इसी बीच युवाओं की बातें सुनकर एक व्यक्ति युवाओं की टोली में पहुंचता है और बोला कि इस बार मैं बताईं कि सरकार किसकी बननी है और कौन प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी को फाइट देगा।


दरअसल वह व्यक्ति अपने ज्योतिष से युवाओं को प्रभावित करने में लगा था लेकिन युवाओं ने ज्योतिष की परवाह किए बगैर अपनी चर्चा जारी रखी और बोले चालो रे वोट देेनी बी निकलना। जो मर्जी हो आपणे प्रत्याशी रा चुनाव कर विधानसभा में जरूर भेजणा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed