फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   50 new corona positive found in sirmaur district on monday 1 august 2022

आईआईएम सिरमौर समेत जिले से मिले कोरोना के 50 नए मामले

Mon, 01 Aug 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
50 new corona positive found in sirmaur district on  monday  1 august 2022
आईआईएम में कोविड सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 50 नए मामले मिले। इनमें आईआईएम सिरमौर संस्थान से भी एक साथ 15 लोग कोरोना संक्रमित आए। लिहाजा विभाग ने इस संस्थान के कर्मचारी आवास को ही कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 430 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 50 लोग संक्रमित मिले। जबकि 46 मरीज स्वस्थ हुए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 176 हो गए हैं।
विज्ञापन

उधर, आईआईएम संस्थान में 150 कर्मचारियों और विद्यार्थियों के रैपिड एंटीजेन टेस्ट लिए गए थे। इसके बाद चार महिला कर्मचारी और दो छात्रों समेत कुल 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईएम सिरमौर ने स्वास्थ्य विभाग से कोविड सैंपल लेने का आग्रह किया था। इसके बाद एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने बीएमओ राजपुर डॉ. केएल भगत को संस्थान में टीम भेजकर सैंपल लेने के निर्देश दिए। सोमवार को बीएमओ राजपुर ने अपनी मोबाइल टीम में शामिल डॉ. हिमांशु, डॉ. आशुतोष के अलावा शशि कुमार, प्रदीप कुमार और रविंद्र सिंह आदि कर्मियों को आईआईएम सिरमौर भेजा। जिन लोगों को बुखार और जुकाम के हल्के लक्षण भी थे उनके टीम ने सैंपल लिए। इनमें कर्मचारियों और छात्रों समेत कई लोगों की रिपोर्ट विभाग को पॉजिटिव मिली है।

सीएमओ सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सभी संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया गया है। कोई भी संक्रमित मरीज ज्यादा गंभीर नहीं है। सभी की हालत ठीक है। फिर भी एहतियातन उपचार के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सीएमओ ने कहा कि संस्थान के किसी भी कर्मचारी या विद्यार्थी को बुखार और जुकाम जैसे लक्षण हो तो टेस्ट करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 176 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed