फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   4.33 grams of 'Chitta' seized from two individuals in Paonta Sahib; both arrested.

Sirmour News: पांवटा साहिब में दो लोगों से 4.33 ग्राम चिट्टा बरामद, दोनों गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
4.33 grams of 'Chitta' seized from two individuals in Paonta Sahib; both arrested.
विकासनगर से पांवटा की ओर आ रही कार को रोककर पुलिस ने की तलाशी, बरामदगी के बाद मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों से 4.33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि थाना पांवटा साहिब की टीम गश्त पर थी। विश्वकर्मा चौक के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कार में स्मैक/हेरोइन लेकर विकासनगर की ओर से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब के पास उक्त वाहन को तलाशी के लिए रोका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान वाहन में सवार भानू सूद निवासी गांव रेणुका जी और सुरज ठाकुर निवासी गांव मड़ोली, अंधेरी, संगड़ाह के कब्जे से 4.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed