{"_id":"5c853d20bdec221463258f87","slug":"41552235808-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर0रमौर में करोड़ों की विकास योजनाओं पर ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर0रमौर में करोड़ों की विकास योजनाओं पर ब्रेक
विज्ञापन
आचार संहिता लगने से जिले में करोड़ों की विकास योजनाओं पर ब्रेक
पेयजल, सड़क समेत कई योजनाओं के काम लटके
रसोई गैस कनेक्शन का आवंटन भी रुका
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसी के साथ सिरमौर जिले के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर फिलहाल ब्रेक लग गई है। 23 मई तक अब न तो कोई उद्घाटन हो सकेंगे और न ही कोई शिलान्यास। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत जिले में आवंटित हो रहे गैस चूल्हों का आवंटन भी रुक जाएगा। उद्घाटन और शिलान्यास भी अब आचार संहिता की अवधि पूर्ण होने तक नहीं हो सकेंगे।
जिले के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर चुनाव आचार संहिता का असर देखने को मिल रहा है। नाहन विधानसभा क्षेत्र को ही लें तो यहां 11 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास स्वत: ही स्थगित हो गए हैं। सोमवार को नाहन नगर परिषद की बस्ती में बने शेल्टर होम, पुलिस व एचआरटीसी पार्किंग और ढाबो मोहल्ला में पार्किंग के शिलान्यास अब नहीं हो सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल इनके शिलान्यास करने वाले थे। नगर परिषद ने बाकायदा निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिए हैं। जबकि दोपहर एक बजे होने वाले महिला रात्रि आवास का उद्घाटन कार्यक्रम भी अब नहीं हो पाएगा। इसी प्रकार पांवटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलाथा-बढाना उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ रुक गया है। हाल ही में यह योजना बनकर तैयार हुई है। विभाग इसके उद्घाटन की तैयारियां कर रहा था। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नघेता व रावमापा बता मंडी के भवनों के शिलान्यास भी अब नहीं हो सकेंगे।
शमशेरपुर से नवादा सिंचाई नहर योजना का निर्माण कार्य भी फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगा। इसका निर्माण 3.50 करोड़ रुपये से किया जाना है। जबकि पांवटा सिविल अस्पताल को 150 बिस्तरों का करने के लिए इंतजार करना होगा। ददाहू में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला गिरि पुल का कार्य भी लटक गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 19 नवंबर 2018 को इसका शिलान्यास किया था। लेकिन, अभी तक इसके टेंडर नहीं लगे हैं। इसके अलावा जिला भर में सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों के निर्माण, पेयजल योजनाओं आदि के टेंडर लगने की प्रक्रिया रुक गई है। बताया जा रहा है कि जिले में करोड़ों रुपये की योजनाओं के टेंडर लगने वाले थे। जिन्हें अब कुछ समय बाद ही पूरा किया जा सकेगा।