{"_id":"6abe4bc18f83008e6407eb0d","slug":"road-in-the-crusher-zone-flooded-with-water-navigating-amidst-heavy-vehicles-is-extremely-difficult-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190437-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्रशर जोन सड़क पर पानी ही पानी, भारी वाहनों के बीच चलना दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्रशर जोन सड़क पर पानी ही पानी, भारी वाहनों के बीच चलना दूभर
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
बारिश में नांज फार्मा से आगे कई जगह बन जाते हैं तालाब, भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी
जल निकासी नालियां भी नहीं, सैकड़ों भारी ट्रालों की आवाजाही से पैदल चलना भी मुश्किल
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सड़क पर जगह-जगह जमा पानी, कीचड़ और गड्ढों के बीच से गुजरते भारी वाहन। नांज फार्मा से आगे रामपुरघाट क्रशर जोन की सड़क पर बारिश के बाद कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। कई स्थानों पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इसी मार्ग से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भी आवाजाही करनी पड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
रामपुरघाट क्रशर जोन सरकार के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत है। सिरमौर में करीब 40 स्टोन क्रशर हैं, जिनमें अधिकतर पांवटा साहिब क्षेत्र में संचालित हैं। रामपुरघाट जोन में करीब 10 क्रशर हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन क्रशरों तक सामग्री की ढुलाई के लिए रातभर सैकड़ों भारी वाहन सड़क से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण इन वाहनों के भार को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। भारी वाहनों की आवाजाही के साथ बारिश सड़क की स्थिति और खराब कर रही है।
नालियां नहीं, पानी सीधे सड़क पर
स्थानीय लोगों के अनुसार नांज फार्मा से आगे कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। बारिश होने पर पानी सड़क से बाहर निकलने के बजाय इसी पर जमा हो जाता है। हल्की बारिश में भी कई जगहों पर पानी खड़ा हो जाता है। मौजूदा समय में सड़क पर जमा पानी के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को रास्ता पार करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
सीमेंटिड सड़क बनाने की मांग
कुंजा मतरालियों पंचायत प्रधान शिक्षा देवी समेत गुलजार सिंह, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, राम सिंह, प्रदीप कुमार और रोहित ने सड़क को भारी वाहनों के अनुरूप मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने सड़क में सरिया डालकर सीमेंटिड निर्माण करने और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
सिरमौर क्रशर संघ अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, रविंद्र सिंघल, जीपीएस गुलाटी और हरप्रीत सिंह ने भी नांज फार्मा से आगे रामपुरघाट मार्ग की हालत खराब बताते हुए इसके स्थायी और मजबूत निर्माण के लिए डीएमएफटी से बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाने की बात कही है।
बरसात के बाद मार्ग पर टारिंग और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सड़क के लिए करीब 1.83 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान हो चुका है।
-सूर्यकांत सेमवाल, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी