{"_id":"6abe49a223aa0627440689ba","slug":"pajhota-college-students-get-acquainted-with-gandhis-ideas-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190412-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गांधी के विचारों से रूबरू हुए पझौता कॉलेज के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गांधी के विचारों से रूबरू हुए पझौता कॉलेज के विद्यार्थी
विज्ञापन
पोस्टरों में गांधी का जीवन और राष्ट्र निर्माण में दिखाया योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/राजगढ़(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और आदर्शों से परिचित करवाने के साथ उनके सिद्धांतों की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता समझाई गई।
इस अवसर पर गांधी के जीवन और विचारों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें गांधीजी के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं और उनके विचारों को दर्शाने वाले करीब 100 पोस्टर प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके जीवन-संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानकारी हासिल की।
विद्यार्थियों के ज्ञान और रुचि को बढ़ाने के लिए गांधी क्विज भी करवाई गई। इसमें आंचल हथटा-नेहा ठाकुर और आंचल ठाकुर-त्रिशा की टीम ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। राहुल-रीना की टीम दूसरे और चेतन-सुजल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, आत्मानुशासन और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायी उदाहरण है। गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवा उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभा सकते हैं।