फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पुरस्कार पाकर गदगद हुए सांगना सताहन के मेधावी

पुरस्कार पाकर गदगद हुए सांगना सताहन के मेधावी

Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार पाकर गदगद हुए सांगना सताहन के मेधावी
पुरस्कार पाकर चहके सांगना सत्ताहन के मेधावी
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
विनाक्षी को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जिले की दुर्गम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगना सत्ताहन में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। इस मौके पर भाजपा जिला सहमीडिया प्रभारी एवं 20 सूत्री सदस्य प्रताप सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेशकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके साथ ही छात्राओं ने सिरमौरी लोकगीतों पर नृत्य पेश कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। वहीं, स्कूली बच्चों ने एकांकी पेश कर सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किए तो कई मुद्दों पर जागरूकता का संदेश भी दिया। इससे पहले प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की सालाना गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

इन होनहारों को किया गया सम्मानित
शैक्षणिक गतिविधियों में छठी से 12वीं तक क्रमश: अंजलि, अंकू, निकिता, परीक्षा, रवीना, ट्वींकलेश और प्रदीप कुमार को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। इसी तरह दूसरे स्थान पर रहे विक्रम, चंचल व विनाक्षी, प्रदीप, दिनेश, प्रीति, डिंपल व दलीप सिंह को पुरस्कृत किया गया। विपिन, मुस्कान, दिनेश व सुनील को बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, विनाक्षी को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की खंड स्तरीय खेलकूद में अंडर-14 वर्ग में विनाक्षी, मुस्कान, समीक्षा, अंजलि, काजल, दिव्या, टविंकल, काजल शर्मा को सम्मानित किया गया। लड़कों की अंडर-14 खेलकूद में खंड स्तर पर विजेता रही टीम में शामिल मनीष, नितिन, पवन, रमन, सुशील, अजय, विनय, रिंकू, विनित, सुशील, ईशांत, अजय, वरुण और लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विनाक्षी, मुस्कान, समीक्षा, परीक्षा, काजल व अंजलि को भी सम्मान से नवाजा गया। नौहराधार में हुई अंडर-19 लड़कों की खंड स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता विजेता रहे सांगना सत्ताहन स्कूल के खिलाड़ियों में सतपाल, रमन, मनोज, संजय, राजेश, टविंकल, मुकेश, अनिल, पंकेश, तपेंद्र, पंकज, शुभम, मनोज शर्मा, अमित शर्मा व संदीप को पुरस्कार दिया गया। समूह गान प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सविता, निकिता, पूजा, मनीषा, प्रियंका, सुनील, पूजा, निकिता और प्रीति को सम्मान से नवाजा। स्कूल में बेहतरीन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नेहा शर्मा, विक्रम, चंचल, तपेंद्र, सोनू, सचिन, जोगिंद्र, सिया व सुनील को पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा वन एक्ट प्ले व योगा के विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला। इस मौके पर स्थानीय पंचायत के प्रधान बलबीर सिंह, उपप्रधान गुमान सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य नेत्र सिंह शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य जीत सिंह, पूर्व प्रधान जगत भारद्वाज, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, मड़वाच स्कूल के एसएमसी अध्यक्ष रमेश शर्मा, संतराम नंबरदार, हीरा सिंह नेगी, रोशनलाल शर्मा के अलावा कई महिला मंडल से जुड़ी महिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed