फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत

कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत

Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार खाई में गिरी, एक की मौके पर मौत
डेमो - फोटो : डेमो
राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-नेरीपुल सड़क पर धाली के ढलैया गांव के समीप रविवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

सोलन-नेरीपुल सड़क पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। बरसात के मौसम में इस सड़क पर सफर और भी खतरनाक हो रहा है। ताजा घटनाक्रम में रविवार देर शाम धाली के ढलैया गांव के समीप एक कार (एचपी 16-7510) गहरी खाई में गिर गई। करीब पांच सौ फीट खाई में गिरने के कारण गाड़ी के परखचे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक धाली निवासी 21 वर्षीय इंद्र सिंह अपनी कार से शिल्लाबाग की तरफ जा रहा था। ढलैया गांव के समीप वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार करीब पांच सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी राजगढ़ दुश्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed