फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई की प्रधानगी को दो महिलाओं में कड़ी टक्कर

शिलाई की प्रधानगी को दो महिलाओं में कड़ी टक्कर

Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शिलाई की प्रधानगी को दो महिलाओं में कड़ी टक्कर
शिलाई की प्रधानगी को दो महिलाओं में टक्कर
विज्ञापन

29 जुलाई को होंगे उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर) शिलाई विकास खंड की महिला आरक्षित ग्राम पंचायत ग्वाली में हो रहे पंचायत उप चुनाव में प्रधान पद के लिए दो महिलाओं में कांटे की टक्कर होने के आसार बन गए हैं। पंचायत प्रधान के इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं। प्रधान पद के लिए मटियाना गांव की सीना देवी और घासन की रिंकी देवी के बीच मुकाबला होगा। पंचायत में प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। दोनों ही उम्मीदवार घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रही हैं। इस पंचायत में पांच गांव घासन, मटियाना, चंबयारा, ग्वाली और पश्मी आते हैं। पंचायत में कुल 955 मतदाता हैं। यहां अकेले गांव मटियाना में 580 मतदाता हैं जबकि अन्य चार गांवों में मतदाताओं की संख्या 375 है। ऐसे में दोनों ही उम्मीदवारों की नजर मटियाना गांव पर टिकी हुई हैं। हालांकि, चुनाव पार्टी में राजनीतिक दलों का दखल नहीं है लेकिन, अंदरूनी तौर पर पार्टियां भी अपने-अपने चहेतों को जिताने की जुगत में हैं। चुनावी बरसात में अपनी-अपनी वैतरणी पार लगाने के लिए दोनों ही उम्मीदवार खूब पसीना बहा रहे हैं। बहरहाल, 29 जुलाई को होने वाले मतदान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि किसे शिलाई की प्रधानगी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed