फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   30 पंचायतों में नौ घंटे रहा ब्लैक आउट

30 पंचायतों में नौ घंटे रहा ब्लैक आउट

Sun, 22 Jul 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
30 पंचायतों में नौ घंटे रहा ब्लैक आउट
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत करीब 30 पंचायतों में नौ घंटे तक ब्लैक आउट रहा। शनिवार रात करीब तीन बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक सराहां और इससे सटे इलाकों में बत्ती गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोलन व नारग के बीच में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने के कारण इलाके में कामकाज प्रभावित हो गया। लोगों का कहना है कि बरसात की पहली बारिश में ही बिजली बोर्ड की पोल खुल गई है। इसके अलावा बागथन सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों में भी बिजली नहीं है। पच्छाद के तहत सराहां, बनाह धीनी, बजगा, बागथन, जामन की सैर, काटली, सुरला जनोट, टिक्करी कुठाड़, बनी बखोली, कथाड़, नैनाटिक्कर, साधनाघाट, डिलमन, बाग पशोग, सिरमौरी मंदिर, महलोंग लाल टिक्कर, नारग, वासनी, चमेजी, दाड़ो देवरिया, कोटला पजोला, जयहर, मानगढ़, डिंगर किन्नर, धार टिक्करी, लाना बांका, नेरी नावन, लाना भलटा आदि पंचायतों में रातभर बत्ती गुल रही। मूसलाधार बारिश के कारण बिजली को सुचारु करने में कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 12 बजे कई गांवों में बिजली बहाल हो गई थी। जबकि कई गांवों में शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासी बाबूराम, सुरजन सिंह, किशन सिंह, राम सिंह, तेजवीर, रोशन लाल व वेद प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात को उनके क्षेत्र की विद्युत सेवा प्रभावित रही। बिजली नहीं होने के कारण रविवार को उनके तमाम कामकाज ठप रहे। करीब 10 घंटे तक विद्युत सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन

उधर, सहायक अभियंता सराहां राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोलन व नारग के बीच में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत सेवा प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि करीब 12 बजे अधिकतर गांवों की बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed