फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ददाहू कॉलेज बंद किया तो होगा आंदोलन: विनय

ददाहू कॉलेज बंद किया तो होगा आंदोलन: विनय

Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ददाहू कॉलेज बंद किया तो होगा आंदोलन: विनय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
पूर्व सीपीएस एवं रेणुका के विधायक विनय कुमार ने कहा है कि जनहित में पूर्व सरकार द्वारा खोले गए स्कूल-कॉलेजों को वर्तमान सरकार बंद कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस फैसले के खिलाफ क्षेत्र की जनता प्रदेश सरकार के खिलाफ लामबंद हो गई है। ऐसा हुआ तो कांग्रेस लोगों को साथ लेकर आंदोलन करेगी। विधायक रेणुका में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में रेणुका क्षेत्र में कई मिडल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोले गए हैं जिसे अब भाजपा सरकार डी-नोटिफाई कर रही है। 25 पंचायतों का केंद्र बिंदु होने के कारण कांग्रेस सरकार ने ददाहू में कॉलेज खोला है। इस कॉलेज के अधीन 15 सीनियर सेकेंडरी स्कूल आते हैं। ऐसे में इस कॉलेज से बहुत बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा। विधायक विनय कुमार ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ददाहू कॉलेज को बंद किया तो वह लोगों के साथ सड़क पर उतर जाएंगे। इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। विनय कुमार ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के छोटे कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं जो गलत परंपरा है। पूर्व सरकार के समय इस क्षेत्र में मैंने कभी किसी कर्मचारी से भेदभाव नहीं किया। विनय कुमार ने
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह बदले की भावना से कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने उन क्षेत्रों का भी ज्यादा विकास किया जहां से कांग्रेस को वोट नहीं मिले। विनय ने कहा कि केंद्र का बजट हिमाचल के लिए नाकाफी है। रेल विस्तार पर फिर हिमाचल को ठेंगा दिखाया गया है। औद्योगिक पैकेज तक नहीं दिया गया। इस मौके पर उनके साथ मित्र सिंह तोमर, हरिराम शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed