{"_id":"5a74760a4f1c1baa1b8b516b","slug":"41517581834-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनोग-धारक्यारी सड़क निर्माण अवरुद्ध, 12 गांवों प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनोग-धारक्यारी सड़क निर्माण अवरुद्ध, 12 गांवों प्रभावित
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेना के वरिष्ठ अधिकारियों और असैनिक प्रशासन अधिकारियों के मध्य एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेना क्षेत्र से निर्मित होने वाली प्रस्तावित बनोग-धार क्यारी सड़क निर्माण को लेकर गहन चर्चा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि पांच किलोमीटर बनोग-धारक्यारी सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। इस पर अभी तक एक करोड़ 10 लाख की राशि खर्च की जा चुकी है। इस सड़क के निर्माण में 300 मीटर हिस्सा सेना क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिस कारण सड़क निर्माण कार्य अवरुद्ध पड़ा है।
उन्होंने सेना अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए जानकारी दी कि सड़क का निर्माण अवरुद्ध होने से इस क्षेत्र के 12 गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसमें जाब्बल का बाग, जलापड़ी, रामकुंडी, सिंबलवाला, रोड़ावाली, लाडली, गाड्डा धारक्यारी, बुब्बीधार, बिक्रम कैंसल, मझौली, कोटड़ी, गदपेडला व भलगों आदि गांव शामिल हैं। सेना अधिकारियों द्वारा भूमि मामले पर दी गई टिप्पणी पर उपायुक्त ने कहा कि सड़क निर्माण में आ रही दोनों ओर की भूमि की पैमाइश करवाकर उतनी ही भूमि सेना को अन्य स्थान पर प्रदान करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा ताकि सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने सेना अधिकारियों से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मकान आदि की मरम्मत के लिए निर्माण सामग्री ले जाने की अनुमति भी समयबद्ध दी जाए ताकि लोगों को बार-बार पेश आ रही इस समस्या से न जूझना पड़े। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त आदित्य नेगी, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, कर्नल अभय मिश्रा, कर्नल एसएस अहवाट, लेफ्टिनेंट कर्नल एसएस राजपुरोहित, डॉ. ममता कनसेह, तहसीलदार नाहन देवपाल, प्रधान ग्राम पंचायत नाहन रेखा देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--------------