फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जय राम की ताजपोशी से सिरमौर में जश्न

जय राम की ताजपोशी से सिरमौर में जश्न

Sun, 24 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जय राम की ताजपोशी से सिरमौर में जश्न
गुजरात चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार/ पांवटा साहिब/ ददाहू/ सतौन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जय राम ठाकुर की ताजपोशी के बाद सिरमौर भाजपा में जश्न का माहौल है। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने 13वीं विधानसभा के छठे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उन्होंने उनकी ताजपोशी के लिए पार्टी हाईकमान को आभार जताया है। बलदेव ने कहा कि जय राम के नेतृत्व में हिमाचल व शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास की बुलंदियों को छुएगा।

नौहराधार बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। रेणुका के लोगों ने नए मुख्यमंत्री से आशा जताई हैं कि प्रदेश में रेणुका क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। रेणुका भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने जय राम ठाकुर को बधाई दी है। इस मौके पर भारतभूषण, राजेंद्र चौहान, विजेंद्र चौहान, ब्रह्मानंद शर्मा, रविंद्र चौहान अशोक चौहान, चेतन चौहान उपस्थित थे।
विज्ञापन


उधर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे जयराम ठाकुर को बधाई दी है। पांवटा मंडल की बैठक आज मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष देविंद्र चौधरी समेत सभी कार्यकर्ताओं ने जयराम ठाकुर को हिमाचल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। वहीं पार्टी हाईकमान के इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, पांवटा नगर परिषद कमेटी की अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला अध्यक्ष ओबीसी जगीरी राम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवानी वर्मा, शिवानी भंडारी, आबिदा रहमान, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, अविनाश झाबा, रोहित चौधरी, गगन चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, राजेश चौहान, दीप कुमार, अशोक कुमार, निंद्रो देवी, सुंदर शर्मा आदि उपस्थित थे।


उधर, रेणुका भाजपा ने भी इस ताजपोशी पर खुशी जताई है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया तथा एक दूसरे को बधाई दी। रेणुका मंडल अध्यक्ष प्रताप तोमर उपाध्यक्ष में महेश अग्रवाल महासचिव राजेंद्र ठाकुर, अरुण गर्ग सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय राम को बधाई दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed