फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   40 people health checkup done in day care center camp

Sirmour News: चार में बीपी, छह मिले मधुमेह से ग्रस्त मरीज

Tue, 31 Oct 2023 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
40 people health checkup done in day care center camp
सचित्र
विज्ञापन

चार में बीपी और छह मिले मधुमेह से ग्रस्त मरीज

एनसीडी कैंप में जांचा 40 लोगों का स्वास्थ्य
डे केयर सेंटर नाहन में मंगलवार को एनसीडी कैंप आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से डे केयर सेंटर नाहन में मंगलवार को एनसीडी कैंप (गैर संक्रामक रोग) का आयोजन किया गया। शिविर में 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चार लोगों को बीपी की समस्या और छह लोगों में शुगर पाई गई। इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में लोगों को स्ट्रोक (लकवा) के कारणों और बचाव की जानकारी दी गई। लोगों को आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टायफस, चिकनगुनिया के बारे में भी जागरूक कर पंपलेट बांटे गए।
विज्ञापन


डॉ. छवि बंसल ने कहा कि लकवा की स्थिति में 60 से 90 मिनट के अंदर मरीज को यदि चिकित्सीय उपचार मिल जाए तो रोगी पूर्णतया ठीक हो सकता है। लकवा में मुंह टेढ़ा होना, एक तरफ का हाथ, बाजू और टांग का कमजोर पड़ जाना इसके मुख्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुबान तुतलाना जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए। यदि समय पर उपचार मिल जाए तो वह ठीक हो सकता है। लकवा के बहुत कारण हो सकते हैं, लेकिन बीपी इसमें एक मुख्य कारण है। उन्होंने आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।

इस मौके पर डॉ. निखिल, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, सुपरवाइजर संतोष भारद्वाज, सीएचओ नीना अलीशा, विशाल पंवार समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed