फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   328 water scheme become dry in sirmaure

सिरमौर की 328 पेयजल योजनाओं में सूख गया पानी

Fri, 13 May 2016 11:39 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 13 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
328 water scheme become dry in sirmaure
फतहपुर मंडाव ब्लाॅक के बस्ती बर्सी गांव के निधियांव पुरवे में गुरुवार को पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। अमर उजाला

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला की लगभग चार लाख की आबादी में इन दिनों पानी का संकट गहराया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र को पानी देने वाली पेयजल योजनाएं हांफ गई है। जल स्तर लुढ़कने से घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। 25 पेयजल योजनाएं तो ऐसी हैं जहां पानी का स्तर 75 फीसदी तक गिर गया है। जबकि सैकड़ों योजनाओं में पानी 25 से 50 प्रतिशत तक लुढ़क गया है।

विज्ञापन

विभाग ने पेयजल किल्लत को देखते हुए पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई करने का निर्णय लिया है। जिला की 417627 आबादी की प्यास बुझाने का जिम्मा नाहन, नौहराधार व पांवटा साहिब डिविजनों की 1163 पेयजल स्कीमों पर निर्भर है जिसमें नाहन डिविजन के अंतर्गत 280, नौहराधार के तहत 577 तथा पांवटा डिविजन के अंतर्गत 306 पेयजल योजनाएं सक्रिय हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस समय 328 पेयजल योजनाओं में पानी का जलस्तर स्तर गिर गया है।
विज्ञापन

----------
बॉक्स के लिए
क्या है पेयजल की स्थिति
नाहन (सिरमौर)। कई पेयजल योजनाओं की हालत इस कदर बिगड़ गई है कि पानी का स्तर 25 फीसदी से नीचे गिर गया है। जिले में 47 पेयजल योजनाएं ऐसी हैं जहां पानी का स्तर 75 प्रतिशत तक गिर गया है। 59 योजनाओं में 50 से 75, 35 योजनाओं में 25 से 50 और 187 योजनाओं का पानी 25 प्रतिशत तक गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यहां हो रही सबसे अधिक दिक्कत
नाहन (सिरमौर)। पेयजल योजनाओं में जलस्तर घटने से जिला मुख्यालय नाहन, पांवटा, शिलाई, राजगढ़, पच्छाद व राजगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। कुछ क्षेत्र तो इस कदर प्रभावित हैं कि वहां के लोगों को कई-कई दिनों तक पानी नसीब नहीं हो रहा है। लोग कई किलोमीटर दूर से प्राकृतिक स्रोतों से दूषित पानी लाकर पीने को मजबूर हो रहे हैं।

गर्मी के कारण कुछ पेयजल योजनाओं के जलस्तर में कमी आई है। गर्मी में यह दिक्कत रहती है। इस मौसम में लोगों को किफायत से पानी इस्तेमाल करना चाहिए। जिन क्षेत्रों में पेयजल की ज्यादा किल्लत है वहां टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
- बीएस भाटिया, अधीक्षण अभियंता, आईपीएच विभाग नाहन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed