{"_id":"6a8adc6da015bc82890c9231","slug":"resolved-to-stay-away-from-addictions-and-bad-habits-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186872-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: व्यसनों, बुरी आदतों से दूर रहने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: व्यसनों, बुरी आदतों से दूर रहने का लिया संकल्प
विज्ञापन
प्रजापिता ब्रहमाकुमारीज आश्रम नाहन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नाहन स्थित केंद्र में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पार्षद पूजा तोमर और पूर्व पार्षद विशाल तोमर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में बीके रमा दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मिक संबंधों, पवित्रता, सकारात्मक सोच और जीवन में श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि जब समाज में तनाव, मतभेद और नकारात्मकता बढ़ रही है, ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व सभी को प्रेम, शांति, सहयोग और सद्भाव का मार्ग अपनाने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर लोगों को रक्षा सूत्र बांधकर आध्यात्मिक संदेश दिया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने आह्वान किया कि वे अपने जीवन में व्यसनों, बुरी आदतों, क्रोध, अहंकार, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों से स्वयं की रक्षा करने का संकल्प लें। कार्यक्रम में रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व के साथ-साथ राजयोग और ध्यान के माध्यम से मन को शांत एवं एकाग्र रखने की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम के समापन पर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रेम, भाईचारे, पवित्रता और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी केंद्र नाहन में आयोजित रक्षाबंधन समारोह के दौरान शिवानी चौहान उर्फ शानू, नीलम चौहान, मोहिनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।