फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Congress sounds the bugle for the 2027 elections in Renukaji.

Sirmour News: रेणुकाजी में कांग्रेस ने 2027 के चुनाव की बजाई रणभेरी

Sun, 23 Aug 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Congress sounds the bugle for the 2027 elections in Renukaji.
रेणुका जी में कांग्रेस के महाअधिवेशन में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
प्रत्याशी को 10 हजार मतों की बढ़त का संकल्प, कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन


कुब्जा पवेलियन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महाअधिवेशन
विनय कुमार ने गिनाए वर्ष 2012 से अब तक के विकास कार्य, भाजपा पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी को 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त दिलाने का संकल्प लिया। रविवार को रेणुकाजी के कुब्जा पवेलियन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महाअधिवेशन में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर विधानसभा चुनाव की ताल ठोक दीं। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस का यह पहला महाअधिवेशन था।
महाअधिवेशन की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की जननी है। हर वर्ग का उत्थान एवं विकास ही पार्टी का इतिहास रहा है। उन्होंने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 से अब तक हुए करोड़ों रुपये के विकास कार्यों और योजनाओं को भी बारी-बारी से गिनवाया।
विज्ञापन

विनय ने कहा कि आज देशभर में भाजपा की स्थिति लूट-खसूट वाली हो गई है। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ अब चीनी और तेल समेत अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियों और पूंजीपतियों के हाथों देश को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वे अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और लगन से निभाएं, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम फिर से लहराया जा सके। इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव विनोद जिंटा, जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद परमार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने भी अपने विचार रखे।

इस मौके पर ब्लॉक महासचिव मित्र सिंह तोमर, बीडीसी अध्यक्ष ददाहू कृष्णानंद, उपाध्यक्ष रक्षा नेगी, अजय भारद्वाज और श्यामा ठाकुर सहित रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की सभी 65 पंचायतों के 133 बूथों और सात जोन से कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed