फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Number of animals showing Lumpy-like symptoms doubles in a week; 1,039 affected, 19 dead.

Sirmour News: एक सप्ताह में दोगुने हुए लंपी जैसे लक्षण वाले पशु, 1039 चपेट में, 19 की मौत

Sun, 23 Aug 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Number of animals showing Lumpy-like symptoms doubles in a week; 1,039 affected, 19 dead.
धारटीधार क्षेत्र के एक गांव में गोवंश में पाए गए लंपी वायरस संभावित लक्षण। संवाद
पांवटा, माजरा, धौलाकुआं और कालाअंब के बाद धारटीधार में भी सामने आए संदिग्ध मामले
विज्ञापन

गोशालाओं में सैनिटाइजेशन की तैयारी, संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के निर्देश
बाहरी राज्यों से पशु खरीदने से बचने की अपील, खरीद जरूरी हो तो स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में लंपी रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर जिले में लंपी जैसे लक्षण वाले पशुओं की संख्या दोगुनी होकर 1039 पहुंच गई है। इनमें 513 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 507 पशुओं का उपचार चल रहा है। वहीं, बीमारी के संभावित प्रकोप के बीच 19 पशुओं की मौत हो चुकी है।
शुरुआत में पांवटा साहिब, माजरा, धौलाकुआं और कालाअंब क्षेत्र में लंपी जैसे लक्षण वाले पशु सामने आए थे। अब धारटीधार क्षेत्र के कुछ गांवों में भी ऐसे मामले सामने आने लगे हैं। पशुपालन विभाग के अनुसार बाहरी राज्यों से पशुओं की आवाजाही के दौरान संक्रमण जिले में पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

60 हजार वैक्सीन उपलब्ध, तीन हजार पशुओं का टीकाकरण
लंपी के खतरे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक करीब तीन हजार पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि विभाग को 60 हजार वैक्सीन उपलब्ध हो गई हैं। अधिकारियों ने उन क्षेत्रों में भी पहले से टीकाकरण शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जहां अभी तक लंपी जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं। इसका उद्देश्य बीमारी के संभावित प्रसार को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले में संचालित गोशालाओं को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सैनिटाइजेशन की तैयारी भी की जा रही है। 1962 एंबुलेंस योजना से जुड़ी टीमों को गोशालाओं में जाकर पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और सावधानियों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने संक्रमित और संदिग्ध पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने पर भी जोर दिया है।
बाहरी राज्यों से पशु खरीदने से बचने की अपील
पशुपालन विभाग ने पशुपालकों से फिलहाल बाहरी राज्यों से पशु खरीदने से बचने की अपील की है। यदि किसी कारणवश बाहर से पशु खरीदना जरूरी हो तो पशु की स्वास्थ्य जांच करवाने और उसे कुछ समय तक अन्य पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है।

उपनिदेशक पशुपालन विभाग सिरमौर डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि लंपी रोग के खतरे को देखते हुए विभाग अलर्ट मोड पर है। जिले में अब तक करीब तीन हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और 60 हजार वैक्सीन उपलब्ध हो चुकी हैं। उन्होंने पशुपालकों से विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन करने और संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed