{"_id":"5c337f2cbdec2257071f7034","slug":"31546878764-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंगी डांस, लुंगी डांस... जमकर नाचे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुंगी डांस, लुंगी डांस... जमकर नाचे नौनिहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवा पब्लिक हाई स्कूल बेहड़ेवाला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी बच्चों को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। एक निजी कंपनी की एचआर अधिकारी अंकिता आस्थाना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्या प्रवीण कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्ष भर की स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बोर्ड की परीक्षा में मेरिट सूची में रहे मेधावी हिमांशु, बिंदल, अमिषा, मोहित, अनुपम, हर्ष और अभिषेक को सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं और सभी कक्षाओं में अव्वल रहे स्कूली बच्चों रितु, आयशा, पूजा, कर्ण, साक्षी, वैशाली, भूमिका, राहुल, स्मृति, अनुष्का, रौनक और नाजिया समेत स्कूली बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक नेकराम, पीटीए कमेटी प्रधान सोम प्रकाश, वाइस उप मुख्य अध्यापिका प्रतिमा अवस्थी, नीरज कुमार, कुंती देवी, अंकिता, अंजना, दिव्यांशु और प्रीति समेत स्कूल स्टाफ सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।