फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गर्भ में शिशु की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

गर्भ में शिशु की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गर्भ में शिशु की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप
doctor - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एक गर्भवती महिला के गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु के बाद हंगामा मच गया है। महिला के पति ने उपचार में डॉक्टरों पर लेटलतीफी के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक गर्भ में ही बच्चे की मृत्यु के बाद महिला का ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं। जबकि, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि मरीज अस्पताल में दाखिल है और उसका इलाज चल रहा है और ऐसे मामले में नार्मल डिलीवरी के प्रयास किए जाते हैं। जबकि, शुक्रवार देर शाम को महिला को अस्पताल से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक कालाअंब की एक कंपनी में कार्यरत शिवा सोलंकी वीरवार की रात अपनी पत्नी को लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। प्रसव पीड़ा के कारण उनका रात को तैनात चिकित्सक ने चेकअप करने के बाद अल्ट्रासाउंड किया। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि शिशु की गर्भ में ही मृत्यु हो चुकी है। शिवा ने आरोप लगाया है कि रात को अल्ट्रासाउंड करने के पश्चात महिला का कोई ट्रीटमेंट नहीं हुआ जबकि ऑपरेशन कर बच्चे को निकालने से चिकित्सक इंकार कर रहे हैं। शाम को अल्ट्रासाउंड करवाने के पश्चात किसी ने महिला की सुध नहीं ली। सुबह ही चिकित्सक ने गर्भवती की जांच की। करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का ऑपरेशन नहीं हो पाया है। शिवा के अनुसार उसे बताया गया कि शिशु की मौत बीस दिन पहले हुई है, जो गले नहीं उतर रही। शिवा सोलंकी ने बताया कि शाम को कॉलेज प्रबंधन ने उनकी पत्नी को चंडीगढ़ लिए रेफर भी कर दिया और इसके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया। सीधा मरीज के हाथ में इसकी पर्ची थमा दी गई। इसकी शिकायत लेकर वह एसपी दफ्तर भी गए थे। उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. सुनील कक्कड़ का कहना है कि ऑपरेशन करने के लिए इंकार नहीं किया गया है। ऐसे मामले में नार्मल डिलीवरी करवाने का प्रयास किया जाता है। महिला के पति को चिकित्सकों का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed