फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
सराहां में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन

सराहां (सराहां)। पच्छाद कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने जहां महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध रैली निकाली, वहीं बीडीसी के चुनाव में मिली जीत पर विजय जुलूस भी निकाला। रैली में पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि देश में लगातार महंगाई अपने पांव पसार रही है। देश का हर एक नागरिक महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर चिंतित है लेकिन, सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने बताया कि यदि सरकारों ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लगाया तो देश की जनता के साथ-साथ पच्छाद की जनता भी सड़कों पर उतर जाएगी। रैली में मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नी लाल पवार, देवेंद्र भंडारी, पंचायत समिति अध्यक्ष उषा तोमर, सीमा अत्री, राजेश कुमार, रणधीर सिंह, जगमोहन ठाकुर, मोहनी ठाकुर, सुधीर ठाकुर, नरेश भंडारी, राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सपरा, नरेंद्र टुटेजा, रमेश चंद और संतोष शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed