फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   हरप्रीत शाह बने बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के प्रधान

हरप्रीत शाह बने बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के प्रधान

Sat, 18 Aug 2018 10:22 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
हरप्रीत शाह बने बार एसोसिएशन पांवटा साहिब के प्रधान
पांवटा बार एसोसिएशन के नव नियुक्त अध्यक्ष सदस्यों के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शनिवार को पांवटा बार एसोसिएशन का चुनाव किया गया। इसमें हरप्रीत शाह को 81, जबकि नरेश चौधरी को 72 मत मिले हैं। चुनाव में हरप्रीत शाह ने नौ मतों से जीत हासिल की है। इलेक्शन ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जीत सिंह नेगी, ट्रिब्यूनल के सदस्य राजेंद्र शर्मा और वीरेंद्र कुमार चौधरी ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। कुल मतदाता 162 में से 157 ने मतदान किया जबकि चार मत रद्द हुए। विजयी रहे हरप्रीत सिंह शाह को 81 और नरेश चौधरी को 72 मत मिले हैं। हरप्रीत शाह को नौ मतों से विजयी घोषित किया गया। विजय हासिल करने के बाद हरप्रीत शाह ने कहा कि चुनाव परिणाम तक ही लड़ाई थी। बार एसोसिएशन पावंटा के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिल कर कार्य करेंगे। सबको साथ लेकर बार संघ और अधिवक्ताओं की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। इससे पहले शनिवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। करीब 4.45 बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर पांवटा बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता टीएस शाह, वीके चौधरी, नरेश तोमर, दिनेश तोमर, राजेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र नेगी, आत्मा राम शर्मा, ब्रिजेंद्र चौधरी, हिमांशू, रघुवीर कपूर और अनिल चौहान समेत बार एसोसिएशन पांवटा के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed