{"_id":"5adb508c4f1c1b80028b5c1c","slug":"31524322444-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथिराडगर के 45 परिवारों को पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिराडगर के 45 परिवारों को पेयजल किल्लत
Updated Sat, 21 Apr 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हथिराडगर के 45 परिवारों को पेयजल किल्लत
25 वर्ष पुरानी पाइप लाइन में लिकेज से दिक्कत
ऑपरेटर और लाइनमैन का पद भी चल रहा रिक्त
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत बढ़ाणा के हथिराडगर गांव में करीब 45 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। क्षेत्र के लिए ढाई दशक पहले बनी पेयजल योजना की लाइन जर्जर हो गई है। इसमें जगह-जगह लिकेज हो रही है। वहीं पंप ऑपरेटर और लाइनमैन का पद लंबे अरसे से रिक्त चल रहा है। इस वजह से गांव में नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही।
ग्रामीण रण सिंह, केहर सिंह, प्रेम सिंह, मोहन सिंह तोमर, जीत सिंह, राकेश व जयचंद समेत ग्रामीणों का कहना है कि 45 परिवारों को पेयजल संकट हो रहा है। 2016 में योजना का पंप ऑपरेटर सेवानिवृत्त हुआ था। उसके बाद किसी की तैनाती नहीं की गई। यहां तैनात लाइनमैन को भी ऐसी जगह भेजा गया है जहां की लाइन ही अधूरी है।
कलाथा क्षेत्र की दो पेयजल योजनाओं को मजबूरन एक बेलदार संभाल रहा है। डांडा कलाथा पेयजल योजना में कोई पेयजल टैंक के रखरखाव, सफाई व पाउडर डालने वाला भी नहीं है। इससे पेयजल योजना के दूषित होने का भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सरकार व आईपीएच विभाग से शीघ्र किसी ऑपरेटर व लाइनमैन की नियुुक्ति करने की मांग रखी है। वहीं, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त कर पेयजल मुहैया करवाने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार धीमान ने कहा कि शिकायत मिली है। शीघ्र ग्रामीणों की दिक्कतों को दूर करने के प्रयास होंगे।
------------
सुरेश तोमर
...