{"_id":"5adb4eac4f1c1be2798b5717","slug":"31524321964-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी; पांच घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार गिरी; पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
Updated Sat, 21 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)।
उपमंडल शिलाई के मिल्ला-बकरास सड़क मार्ग पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का शिलाई अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मिल्ला में एक शादी समारोह से वापस लौटते वक्त मिल्ला-बकरास सड़क पर पुल के समीप मारुति कार नंबर एचपी01-0191 अचानक पलट कर सड़क से नीचे गिर गई। इस हादसे में प्रोमिला (50), सरीता (38), नीलम (26), रिंकी (32) व चालक राजेश कुमार (42) को मामूली चोटें आई हैं। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिलाई पहुंचाया गया जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। सभी घायल जिला शिमला के चौपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शिलाई अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
----------