{"_id":"5a786c6d4f1c1bef7b8b57ce","slug":"31517841517-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में सतीश बने सर्वश्रेष्ठ धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में सतीश बने सर्वश्रेष्ठ धावक
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में सतीश बने सर्वश्रेष्ठ धावक
लड़कियों में विजय बनी ट्रैक की उड़नपरी
हिमालयन कॉलेज में खेल स्पर्धाएं आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में कॉलेज के 225 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फ्लैग मार्च प्रतियोगिता में एमबीए एवं एमसीए की टीम विजेता रही। समापन अवसर पर हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल, एकेडेमिक डीन डॉ. एसके गर्ग, डायरेक्टर डॉ. अनिल अटवाल, रजिस्टार राकेश शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे। टीपीओ प्रवीण शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, कर्नल नवीन खुल्लर ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में राहुल शर्मा, नावेद निसार बट, गौरव जूनेजा, जितेंद्र, नलनी, शालू दोहता, प्रवीण कुमारी, महेश ठाकुर, अनुपमा शर्मा, राम बिलास, कर्मजीत सैणी, अतुल कुमार एवं रमन कुमार का योगदान रहा।
100 मीटर दौड़ में लड़कों में सतीश प्रथम, सुरजीत द्वितीय एवं रोहित तृतीय, लड़कियों में विजय प्रथम, प्रियंका द्वितीय एवं अंबिका तृतीय स्थान पर रही। वहीं, 200 मीटर दौड़ में विजय प्रथम, पुष्पलता द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय रही।
शॉटपुट लड़कों के वर्ग में सन्नी प्रथम, अर्थव द्वितीय एवं सतीश तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में रंजीता प्रथम, विजय द्वितीय एवं प्रियंका तृतीय रही। वॉलीबाल का खिताब स्किल डेवलेपमेंट के विद्यार्थियों ने जीता। लड़कों के वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता बीटैक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष की टीम को हराकर जीत ली। लड़कियों के वर्ग में क्रिकेट का खिताब नर्सिंग की छात्राओं ने फार्मेसी की टीम को हराकर जीता।
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में एपी ब्रदर्स की टीम प्रथम रही, बैडमिंटन में तेरेशाह बीटैक और बॉयज में दीपक फार्मेसी से प्रथम रहे। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में रोन्या एवं न्यापी नर्सिंग से प्रथम एवं चिंकी और गामनी बीटैक सिविल से द्वितीय स्थान पर रहे।
रस्साकशी में बीटैक सिविल की टीम विजेता रही, जबकि लड़कों में सिविल तृतीय वर्ष प्रथम रहे। चैस प्रतियोगिता में कल्पना प्रथम और न्यापी द्वितीय स्थान पर रहीं। बास्केटबाल में गर्ल्स की सिल्वर स्टार टीम एवं ब्वॉयज में यनदोल द वॉरियर टीम प्रथम रहीं।
वाइस चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि इस प्रतियोगिता को कराने का हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर अलर्ट एवं शारीरिक तौर पर फिट रखना है जो उनके व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी है।
---------
--संजय भारद्वाज