{"_id":"5a33dcd54f1c1bc5668b5217","slug":"31513348309-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पार्किंग व जाम के खिलाफ जिला प्रशासन तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पार्किंग व जाम के खिलाफ जिला प्रशासन तल्ख
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूो
नाहन (सिरमौर)।
शहर में सड़कों के किनारे अवैध पार्किंग व लगातार लग रहे जाम से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मामले में मध्यस्थता की है। जिला प्रशासन ने शहर की कई सड़कों को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। अब नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने वाले वाहन चालकों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। ‘अमर उजाला’ के अवैध पार्किंग अभियान व जाम को लेकर प्रकाशित की गई खबरों के बाद अब जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है।
उपायुक्त सिरमौर ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए आदेश लागू कर दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जारी किए गए आदेशों में उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कैंट चौक स्कूल नजदीक एचडीएफसी बैंक से पुलिस पोस्ट कच्चा टैंक को नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया है। इसके अलावा पुलिस पोस्ट कच्चा टैंक से वाल्मीकि बस्ती चौक सड़क पर यलो लाइन को छोड़कर और वाल्मीकि बस्ती चौक से एचआरटीसी कार्यशाला चौक नाहन तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है।
डीसी सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के साथ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आम जनता को सुविधा के लिए ही इन आदेशों को लागू किया गया है।
विज्ञापन
बाक्स--
पुलिस ने दिखाई सक्रियता
‘अमर उजाला’ में खबरें प्रकाशित होने के बाद यातायात पुलिस भी सक्रिय हो गई है। अवैध पार्किंग को लेकर एक के बाद एक चालान शुरू कर दिए गए हैं। सड़कों के किनारे अवैध ढंग से खड़ी छोटी-बड़ी गाड़ियों के चालान के साथ-साथ दो पहिया वाहनों को भी नहीं बक्शा जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली गेट के समीप अवैध ढंग से खड़े किए गए दो पहिया वाहनों के चालान किए गए। साथ ही अस्पताल राउंड के अलावा यलो लाइन से बाहर खड़े किए गए अन्य वाहनों के भी चालन कर दिए।
अवैध पार्किंग ही जाम का कारण--
शहर में सड़कों किनारे अवैध पार्किंग ही जाम का कारण बन रही है। इससे न केवल स्कूली छात्रों व राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं बल्कि वाहन चालक भी कम परेशान नहीं है। सड़कों के किनारे कई वाहन ऐसे भी हैं जो पिछले लंबे समय से एक ही स्थान पर खड़े हैं। इसके अलावा वाहन चालक सड़कों किनारे वाहन छोड़कर अपना कामकाज निपटाने जाते हैं। ऐसे में हर रोज जाम लग रहे हैं।