{"_id":"59e9fb0c4f1c1b60678b6731","slug":"31508506380-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफोन बिल जमा करवाने को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीफोन बिल जमा करवाने को नहीं उठानी पड़ेगी परेशानी
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)।भारत संचार निगम लिमिटेड ने नाहन के हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर में ही ग्राहक सेवा केेंद्र खोल दिया है। गुन्नुघाट क्षेत्र स्थित टेलीफोन कॉलोनी में अग्रवाल मोटर्स के समीप खुले इस केंद्र में उपभोक्ताओं को सभी प्रकार के टेलीफोन बिल जमा करवाने की सुविधा होगी।
उपभोक्ता इस केंद्र में अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से भी लिंक कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को नए सिम कार्ड व लैंडलाइन कनेक्शन खरीदने की सुविधा भी इस केंद्र में दी गई है। बता दें कि वर्तमान में शहर स्थित बीएसएनएल के 7 हजार उपभोक्ताओं को टेलीफोन बिलों के भुगतान के लिए शहर से कई किमी दूर गोबिंदगढ़ स्थित कार्यालय में जाना पड़ रहा है। दूरी अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं विशेष बुजुर्गों व महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है।
नागरिक सभा, हितैषी संस्था, पर्यावरण सोसायटी, नेहरो संस्था, राजकीय अध्यापक संघ आदि संस्थाएं दूर संचार निगम से शहर में ही एक केंद्र खोलने की मांग कर रही थी। निगम के एसडीओ खजान सिंह ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से करीब 7 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि शहर में केंद्र खुलने से लोगों को राहत मिलेगी।