{"_id":"60f9b44c8ebc3e6da50f40e3","slug":"25-youth-will-get-training-in-mountaineering-nahan-news-sml377712027","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 युवाओं को मिलेगा पर्वतारोहण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 युवाओं को मिलेगा पर्वतारोहण का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिले के 25 युवाओं को पर्वतारोहण गाइड प्रशिक्षण के लिए सुनहरा मौका दिया है। यह जानकारी सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने दी। बताया कि पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग हाई एल्टीट्यूड ट्रैकिंग एंड स्किंग सेंटर नारकंडा के माध्यम से जिले के अनुसूचित जाति से संबंधित 25 युवाओं के समूह के लिए नोहराधार-चूड़धार में 6 से 19 सितंबर तक 14 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन करेगा।
राजीव मिश्रा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार मूल रूप से सिरमौर जिले का निवासी और अनुसूचित जाति से संबंधित होना चाहिए। उम्मीदवार शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। इसके अतिरिक्त, आवेदक का नैतिक चरित्र अच्छा होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के अनुसूचित जाति से संबंधित उम्मीदवार सादे कागज पर अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, पता, कांटेक्ट नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी और एक्सपीरियंस के साथ अपना आवेदन पत्र 21 अगस्त तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नाहन स्थित दो सड़का में जमा करवा सकते हैं।
उम्मीदवार को आवेदन फार्म के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता, स्थायी पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड या अन्य कोई भी दस्तावेज, हिमाचली प्रमाणपत्र और अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि लगानी होगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में या दूरभाष नम्बर 01702-222510 पर भी संपर्क कर सकते हैं।