{"_id":"6a01e9c05e5a8d2e56011297","slug":"24-candidates-vie-for-4-zilla-parishad-seats-nahan-news-c-177-1-ssml1030-178477-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिला परिषद की 4 सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिला परिषद की 4 सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस समर्थित अरिकेश जंग, खुशप्रीत कौर व सिमरत सिंह ने भरे नामांकन
भगानी और भाटांवाली सीट पर पांच-पांच उम्मीदवार आमने-सामने
धौलाकुआं और पातलियों सीट पर सबसे ज्यादा 7-7 दावेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की चार जिला परिषद सीटों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन करीब 19 प्रत्याशियों ने उपमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किए।
इनमें कांग्रेस समर्थित युवा प्रत्याशी अरिकेश जंग ने पातलियों सीट, खुशप्रीत कौर ने भगानी सीट तथा सिमरत सिंह ने भाटांवाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। अब जिला परिषद की भगानी और भाटांवाली सीटों पर पांच-पांच तथा पातलियों और धौलाकुआं सीटों पर सात-सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिला परिषद वार्ड-7 भगानी सीट से गुरमीत कौर, खुशप्रीत कौर, जुलिया, शिवानी और देवेंद्र कौर ने नामांकन भरा है। वार्ड-8 भाटांवाली सीट के लिए राजबीर सिंह, सिमरत सिंह, अमीर खान, रोहित चौधरी और तपेंद्र सिंह सैनी मैदान में हैं।
विज्ञापन
वार्ड-9 पातलियों सीट से अरिकेश जंग, केवल कृष्ण, चरणजीत सिंह, चैन सिंह, परमिंद्र सिंह, इरफान और इस्लाम ने उम्मीदवारी दर्ज करवाई है। वार्ड-10 धौलाकुआं जिला परिषद सीट के लिए भगवान दास, ईश्वर दास, सीमा देवी, योगेश कुमार, ओम प्रकाश, रमणीक ठाकुर और मुकेश रमौल ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।