फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   22 nominations filed for BDC at Sirmaur

बीडीसी के लिए पहले दिन भरे गए 22 नामांकन

Wed, 16 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन/पांवटा (सिरमौर)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन/पांवटा (सिरमौर)। Updated Wed, 16 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
22 nominations filed for BDC at Sirmaur

उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीसी बडालिया ने बताया कि जिला सिरमौर से पहले दिन मंगलवार को जिला परिषद के लिए पांवटा एसडीएम कार्यालय के तहत पांच एवं शिलाई एवं पच्छाद क्षेत्र से एक-एक नामाकंन भरे गए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए राजगढ़ एसडीएम कार्यालय में पूनम पंवार ने नामांकन जिला परिषद वार्ड नारग से भरा। शिलाई एसडीएम कार्यालय में जिला परिषद वार्ड कांडो भटनोल के लिए इंद्र सिंह पुत्र शुपा राम ने अपना नामांकन भरा। एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में जिला परिषद सदस्य पद के लिए पांच नामांकन पत्र भरे गए। संगड़ाह और नाहन एसडीएम कार्यालय में जिला परिषद सदस्य के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया।
विज्ञापन


पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जिला की छह पंचायत समिति के लिए मंगलवार को 22 नामांकन पत्र भरे गए। इनमें से सर्वाधिक 16 नामांकन पत्र पंचायत समिति पांवटा साहिब में भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति राजगढ़ के लिए दो, शिलाई पंचायत समिति के लिए तीन और नाहन पंचायत समिति के लिए गंगवीर सिंह पुत्र लायकराम वार्ड सुरला से एक मात्र नामांकन पत्र भरा। पंचायत समिति पच्छाद और संगड़ाह के लिए कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा। शिलाई क्षेत्र से प्रधान के लिए 18, उपप्रधान के लिए नौ एवं वार्ड सदस्यों के लिए 17 सदस्यों ने नामांकन भरा है।

पांवटा से बीडीसी के लिए 16 नामांकन

पांवटा विकास खंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल 40 सीटें हैं। पहले दिन केवल 10 बीडीसी सीटों के लिए 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें आठ महिला एवं आठ पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करवाए।

रामपुर भारापुर सीट से जगीरो देवी व लज्जा देवी ने नामांकन भरे। बीडीसी कमरऊ सीट से आशा तोमर और सीमा देवी ने नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाया। मानपुर देवड़ा सीट से दशहरु राम, बालू राम और काका राम ने पर्चा दाखिल करवाया।


गोरखूवाला सीट से वीना देवी, हरिपुरखोल सीट से इकबाल और इसरार ने मिश्रवाला से जीशान  अली, कुंडिया से हरदीप सिंह, डोबरी सालवाला से सैना देवी, सैनवाला से गुरनाम सिंह और जामना बीडीसी सीट के लिए अनिता देवी व शीला देवी ने नामांकन दाखिल किए। तहसीलदार पांवटा एवं रिटर्निंग अधिकारी विमला पोखरियाल वर्मा ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed