{"_id":"5cbf1d7abdec22146555ac14","slug":"21556028794-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला में किरण व नारा लेखन में अक्षय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला में किरण व नारा लेखन में अक्षय अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंटिंग प्रतियोगिता में किरण रहीं अव्वल
दिघाली स्कूल में मनाया पृथ्वी दिवस
राजपुर (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय दिघाली में पिंक बुरास ईको क्लब के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस मनाया गया। प्रार्थना सभा में दसवीं की छात्रा प्रिया तोमर ने पृथ्वी ग्रह की संरचना और इसे हरा-भरा रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्याध्यापक अजय शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस पर संबोधित करते हुए पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पेंटिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं और सीनियर वर्ग में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में किरण ने प्रथम, खुशबू चौहान ने द्वितीय और तनिष्का चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर वर्ग में युवराज प्रथम, कल्पना ने द्वितीय और दीपिका चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। दीक्षांत चौहान ने सांत्वना पुरस्कार जीता। नारा लेखन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अक्षय कुमार प्रथम, अंशुल द्वितीय और प्रिया तोमर तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में स्नेहा ने पहला, काजल ने दूसरा, जबकि दिव्या पुंडीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौहान, राजीव, सुनीता, पृथ्वी चंद आदि स्टाफ अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।