फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से मिलेगा देश को दम..

बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से मिलेगा देश को दम..

Wed, 27 Feb 2019 10:23 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 27 Feb 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से मिलेगा देश को दम..
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। बेटी नहीं है किसी से कम, बेटी से मिलेगा देश को दम..., शिक्षा बेटी का है अधिकार, कदम बढ़ाओ और करो विचार...जैसे नारों से बुधवार को नाहन शहर गूंज उठा। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत आयोजित विशाल रैली में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। मूसलाधार बारिश में भी महिलाओं का जोश कम नहीं हुआ। जोरदार नारेबाजी करते हुए महिलाओं और छात्राओं ने इस रैली में भाग लिया।

अमर उजाला की अपराजिता रैली में हरी झंडी दिखाने से पहले विस अध्यक्ष ने रैली में भाग लेने वाली महिलाओं और छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। महिलाओं में पाकिस्तान जैसे दुश्मन से लोहा लेने का भी दम है। जिले के शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों में अधिकांश संख्या लड़कियों की है। उन्होंने कहा क रूढ़िवादिता के चलते कुछ वर्ष पहले तक महिलाएं अशिक्षित रह जाती थीं लेकिन, अब रूढ़िवादिता की ये दीवारें टूट गई हैं। देश और प्रदेश के प्रमुख पदों पर वर्तमान में असंख्य महिलाएं उच्च पदों पर आसीन हैं। सिरमौर जिले के दूरदराज क्षेत्र शिलाई की प्रियंका नेगी, रितु नेगी इत्यादि ने कबड्डी खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सिरमौर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा, जिला लोक संपर्क अधिकारी बीआर चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस मदन चौहान, राकेश गर्ग, विशाल तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed