फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपार में दुकानें बंद, बाकी जगह बंद बेअसर

गिरिपार में दुकानें बंद, बाकी जगह बंद बेअसर

Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
गिरिपार में दुकानें बंद, बाकी जगह बंद बेअसर
गिरिपार क्षेत्र को छोड़कर जिले में बंद बेअसर
विज्ञापन

शिलाई, टिंबी, रोनहाट और सतौन के बाजार रहे पूर्ण बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के आह्वान का सिरमौर में खास असर देखने को नहीं मिला। गिरिपार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे, जबकि जिले के अन्य इलाकों में बाजार खुले रहे। शिलाई में राजपूत सभा के आह्वान पर टिंबी, रोनहाट, शिलाई, सतौन और कफोटा समेत अन्य कई बाजार बंद रहे। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि चाय की दुकानें भी बंद पाई गईं। शिलाई क्षेत्र में एससीएसटी एक्ट के विरोध में शिलाई बाजार बंद रहा। टिंबी में भी राजपूत सभा के आह्वान पर पूरा बाजार बंद रहा। यात्रियों तथा सरकारी कार्यों से आने-जाने वाले सैकड़ों लोगों को चाय तक नसीब नहीं हुई। बाजार में खरीद-फरोख्त करने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। इसके साथ ही दुकानें खोखा मार्केट बंद होने से लोगों को खाना नसीब नहीं हो पाया। सवर्ण समाज शिलाई इकाई ने विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। एससीएसटी एक्ट को देश के लिए काला कानून मानते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम शिलाई के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा। उधर, कार्यवाहक एसडीएम शिलाई मस्त राम कश्यप ने ज्ञापन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए ज्ञापन को प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed