फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   स्क्रब टायफस से युवक की मौत के पांच दिन बाद गांव पहुंचा महकमा

स्क्रब टायफस से युवक की मौत के पांच दिन बाद गांव पहुंचा महकमा

Wed, 12 Sep 2018 10:53 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
स्क्रब टायफस से युवक की मौत के पांच दिन बाद गांव पहुंचा महकमा
death - फोटो : file photo
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में एक युवक की स्क्रब टायफस से मौत हो गई। लेकिन सूचना मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने गांव का जायजा नहीं लिया। शनिवार को युवक की मौत हुई जबकि विभागीय टीम मंगलवार को गांव पहुंची। उधर, युवक की मौत से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उपमंडल राजगढ़ के शमोगा निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की स्क्रब टायफस की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत छोगटाली के शमोगा निवासी प्रदीप पिछले कई दिन से बीमार था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया, जहां से दूसरे दिन उसे सोलन और वहां से शिमला रेफर कर दिया गया। लेकिन, बीते शनिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हैरत की बात है कि स्क्रब टायफस रोगी संबंधी सूचना उसी दिन जिला स्वास्थ्य महकमे को दी गई लेकिन इस मामले में स्वास्थ्य विभाग युवक की मौत के पांच दिन बाद गांव में पहुंचा। जबकि, नियमानुसार स्क्रब टायफस जैसे मामले में रोगी संबंधी जानकारी प्रतिदिन महकमे के उच्चाधिकारियों को दी जाती है। रोगी के उपचार के दौरान स्क्रब टायफस रोग की पहचान के बाद ही सूचना विभाग को मिल गई थी। फिर भी मौके पर पहुंचने के लिए विभाग की टीम ने एक सप्ताह का समय लगा दिया। कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने माना कि ऐसे मामलों की रिपोर्ट प्रतिदिन विभाग को मिलती है। इस मामले में मौके पर जाकर लोगों को जागरूक करने में लापरवाही किस स्तर पर हुई है, वह इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed