{"_id":"5b8eb234867a55483f219250","slug":"21536078388-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़े के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला ने जहर खान लिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सुबह उसकी अपने पति से किसी बात को लेकर मामूली बहस हो गई थी। इसके बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पांवटा की एक ग्राम पंचायत निवासी महिला की सुबह किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने महिला को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव चौहान ने महिला का उपचार शुरू किया लेकिन, शरीर में जहर की मात्रा ज्यादा फैलने पर महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पांवटा पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती के चार बच्चे हैं। मृतक महिला का पति भी मानसिक रूप से परेशान रहता है। मंगलवार को दंपती की आपस में किसी बात को लेकर सुबह ही बहस हुई थी। इसके बाद महिला ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।