फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कपड़े धोने जा रही महिला पर भालू का हमला

कपड़े धोने जा रही महिला पर भालू का हमला

Wed, 18 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कपड़े धोने जा रही महिला पर भालू का हमला
हरिपुरधार क्षेत्र में भालू के हमले से घायल महिला को अस्पताल लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नाहन (सिरमौर)। हरिपुरधार में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बुरी तरह से जख्मी महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से हरिपुरधार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। दिल दहला देने वाली यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे गेहल डिमाइना के थियानबाग के समीप पेश आई। गेहल डिमाइना पंचायत के डिमाइना में रहने वाली 43 वर्षीय महिला बिमला देवी थियानबाग के समीप अपनी दोहची (दोगरी) से साथ लगते एक नाले पर कपड़े धोने निकली थी कि थोड़ी दूर पहुंचते ही भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। काफी देर तक भालू के साथ गुत्थमगुत्था हुई महिला के जोर से चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालू की गिरफ्त से महिला को छुड़वाया। हालांकि, तब तक भालू महिला को बुरी तरह जख्मी कर चुका था। भालू ने महिला के जबड़े और पीठ को बुरी तरह नोच दिया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। हरिपुरधार से ईएमटी विनोद कुमार और पायलेट रमेश कुमार बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस में हरिपुरधार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी विनोद कुमार ने बताया कि महिला की हालत काफी खराब है। भालू ने महिला के जबड़े को काफी जख्मी कर दिया है। वहीं, पीठ पर भी भालू के नोचने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया है। उधर, गेहल डिमाइना पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि भालू के हमले में गंभीर घायल महिला की आर्थिक मदद की जाए। उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की काफी आवश्यकता है। उन्होंने वन विभाग से भी मांग की है कि भालू को तुरंत पकड़ा जाए, जिससे ग्रामीणों को भालू की दहशत से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed