{"_id":"5a79bc124f1c1ba5268b8a3d","slug":"21517927442-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल दफ्तर के निकट जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल दफ्तर के निकट जंगल में भड़की आग
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मंगलवार दोपहर बाद नाहन शहर स्थित बीएसएनएल दफ्तर के निकट जंगल में अचानक आग भड़क गई। दमकल विभाग के कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में 8 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। जबकि आग पर समय पर काबू पा लिए जाने से करोड़ों रुपये की संपत्ति जलने से बच गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद बीएसएनएल के दफ्तर के निकट जंगल में अचानक आग लग गई जिसने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया।
बीएसएनएल की कर्मी शालिनी ने समय रहते इसकी सूचना दमकल विभाग को दे दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। प्रशामक अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि आग से कुछ छोटे पौधे तथा काटे गए लकड़ी के चार गठ्ठे जलकर राख हो गए जिनकी कीमत करीब 8 हजार रुपये आंकी गई हैं।
दमकल विभाग के सब फायर आफिसर मेहर सिंह, प्रशामक रविंद्र सिंह, जिया लाल, विजय कुमार, चंद्रवीर सिंह चालक अरुण कुमार व नरेश कुमार ने आग पर काबू पाने में कार्य किया।
विज्ञापन
---बाक्स
गोविंदगढ़ मोहल्ले में बाइक जली
नाहन। सोमवार रात को गोविंदगढ़ मोहल्ले में खड़ी एक बाइक को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे बाइक आग में बुरी तरह से जल गई। आशंका है कि शरारती तत्वों ने इस घटना को देर रात अंजाम दिया। यद्यपि इसके मालिक ने पुलिस को इस घटना की शिकायत नहीं की। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया जा सका।